[ad_1]

ग्वालियर, 07 मार्च (हि.स.)। भितरवार थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक आठ दिन से लापता था। पहचान होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। अधेड़ की मौत किन परिस्थितियों में हुई फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव विच्छेदन गृह भेज मौत के कारणों की विवेचना प्रारंभ कर दी है।
इकहरा गांव के पास स्थित कुए में शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुंए से शव को बाहर निकाला। लम्बे समय तक शव पानी में पड़ा होने के कारण पूरी तरह गल चुका था। मृतक की पहचान बहादुर पुत्र सुघरसिंह सोलंकी 48 वर्ष निवासी ग्राम चरखा के रुप में हुई। भितरवार थाना प्रभारी अतुल सिंह सोलंकी ने बताया कि मृतक 28 फवरी से लापता था। वह कुए में किन परिस्थितियों में गिरा जांच के बाद ही पता चल सकेगा। मृतक के बदन पर चोट के निशान आदि पुलिस को नहीं मिले है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मौत के कारणों की विवेचना प्रारंभ कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद/नेहा/मुकेश