[ad_1]

शिवसागर (असम), 07 मार्च (हि.स.)। जिले के नाजिरा के शिमलुगुड़ी सोनापुर बालीगांव बर नामघर (आराधना स्थल) से दानपात्र तोड़कर नकदी तथा अन्य बहुमूल्य सामान लूट लिए गए। आज सुबह नामघर पहुंचे लोगों ने सबकुछ खुला देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी पाकर पहुंची शिमलुगुड़ी पुलिस ने बताया कि नामघर के गुरू-आसन सहित सभी कुछ अस्त-व्यस्त था। दानपत्र नहीं था। भक्तों से मिले दान स्वरूप 25 हजार रुपये से अधिक नामघर से गायब थे। शिमलुगुड़ी पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद