[ad_1]

कछार (असम), 07 जनवरी (हि.स.)। कछार पुलिस ने एक अभियान चलाकर 20 हजार नशीली गोलियों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। कछार के पुलिस अधीक्षक ने आज मीडिया को बताया कि अवैध मादक पदार्थों के परिवहन के खिलाफ आज विशेष अभियान चलाया गया।
कछार पुलिस और सीआरपीएफ की 147वीं/बी बटालियन ने इस अभियान के दौरान 20 हजार नशीली गोलियों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान समसुद्दीन बरभुइयां (30), समीम अहमद बरभुइयां (30) के रूप में हुई है। दोनों सिलचर के मानिकपुर राजनगर के निवासी बताए गए हैं। आगे की जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद
[ad_2]
Source link