Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 6 मार्च (हि.स.)। मालवीय नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम पूर्व ने कार्रवाई करते हुए नकली नोट लेकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक लाख 12 हजार 500 रुपए के नकली नोट सहित एक बाइक भी बरामद की है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि मालवीय नगर थाना इलाके में नकली नोट होने की जानकारी मिली थी। इस पर अलग-अलग टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नकली नोटों के खिलाफ कार्रवाई कर 23 वर्षीय अमित उर्फ अज्जू शर्मा निवासी महल योजना जगतपुरा और 23 वर्षीय हिमांशु शर्मा निवासी महल योजना जगतपुरा को गिरफ्तार किया गया, उनके पास से एक लाख बारह हजार पांच रुपये के नकली नोट बरामद किए है। आरोपित यह नोट कहा से लाए और कहा खपत करना था। पुलिस इस बारे में पूछताछ करने मे जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप