Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नैनीताल, 05 मार्च (हि.स.)। नैनीताल पुलिस ने नगर कोतवाली के अंतर्गत कालाढूंगी मार्ग स्थित मंगोली चौकी क्षेत्र में एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
मंगोली चौकी के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को नियमित चेकिंग अभियान के दौरान नगर के बारापत्थर क्षेत्र में नैनीताल से खुर्पाताल की ओर जा रहे एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों में देखते हुये उसकी तलाशी ली तो उसके पास चरस बरामद हुई। उसे गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि युवक के पास 70 ग्राम चरस बरामद हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज