Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई 05 मार्च (हि. स.)। संगठित तरीके से गंभीर अपराध करने वाले शातिर अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत क्राइम ब्रांच युनिट 3 ” विरार” (मीरा भाईदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय) ने की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई डीसीपी (क्राइम) अविनाश अंबुरे व एसीपी (क्राइम) मदन बल्लाल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक (युनिट 3) प्रमोद बडाख के नेतृत्व में पुउपनिरी अभिजित टेलर व उमेश भागवत की टीम ने की है। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को दी है।पुलिस अधिकारी ने कहा कि,5 जनवरी 2024 को कुख्यात अन्तर्राज्यीय गिरोह डकैती की तैयारी कर रहे आरोपी मनिष ऊर्फ राजु मोहन चव्हाण (निवासी-ता.वैजापुर, जि.औरंगाबाद),भाऊसाहेब शंकर गवळी ( निवासी-ता.नेवासा,जि.अहमदनगर), रविंद्रसिंह सुखराम सोलंकी (निवासी- जि.गुणा, राज्य मध्यप्रदेश ),सुखचेन रेवत पवार (निवासी- जि.गुणा,राज्य मध्यप्रदेश) ,मॉन्टी नंदु चौहान (निवासी-जि.गुणा, राज्य मध्यप्रदेश ) और अश्विनी रुपचंद चव्हाण (निवासी- ता.श्रीरामपुर, जि अहमदनगर) उन्हें युनिट 3 के अधिकारी-कर्मचारी ने कार्रवाई कर गिरफ्तार किया था।और उनके खिलाफ विरार पुलिस स्टेशन में धारा 399, 402, 353, 332 शस्त्र अधिनियम 4,25 के साथ, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 37 (1) (3),135 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधिकारी ने कहा कि,उपरोक्त आरोपियों ने संगठित गिरोह बनाया व महाराष्ट्र में पालघर, ठाणे, नासिक,पुणे, सांगली,अहमदनगर,औरंगाबाद इसके अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान क्षेत्र में हत्या, हत्या के साथ डकैती,सशस्त्र डकैती,हत्या का प्रयास, जबरन चोरी, सेंधमारी, चोरी जैसे कई गंभीर अपराध किए,ऐसा खुलासा हुआ और आरोपी सुखचेन रेवत पवार और रविंद्रसिंह सुखराम सोलंकी ये वर्ष 2018 से राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में डकैती के अपराध में भगोड़ा इनामी अपराधी व उक्त अपराध की विवेचना में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा उसकी पुलिस अभिरक्षा के दौरान 7 संपत्ति संबंधी अपराधों का खुलासा हुआ है।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीकांत पाठक की अनुमति से महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम 1999 की धारा 3 (1) (ii), 3 (2), 3 (4) को 29/02/2024 को उपरोक्त आरोपी के खिलाफ बढ़ाया गया।हालांकि,पारधी गैंग के मकोका अंतर्गत कार्रवाई की गई है व मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय का इस साल का पहला मकोका की कार्रवाई हुई है। फिलहाल,उक्त अपराध की जांच सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम) मदन बल्लाल द्वारा की जा रही है।
हिंदुस्थान समाचार/योगेंद्र