[ad_1]

भोपाल, 5 मार्च (हि.स.)। आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती की आज मंगलवार को जयंती है। उनका जन्म गुजरात के टंकारा में 12 फरवरी 1824 को हुआ था लेकिन हिन्दू पंचांग के अनुसार उनकी जयंती प्रतिवर्ष फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की दशमी को मनाई जाती है, जो इस वर्ष 05 मार्च को है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर उन्हें स्मरण कर विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा भारत की वैभवशाली वैदिक संस्कृति की विरासत जन-जन तक पहुंचाने वाले, आर्य समाज के संस्थापक, श्रद्धेय महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ। राष्ट्रवाद के प्रमुख सोपान-स्वदेश, स्वराज्य, स्वधर्म और स्वभाषा के उत्थान में आपका योगदान चिरस्मरणीय रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश