[ad_1]

उदालगुड़ी (असम), 4 मार्च (हि.स.)। उदालगुड़ी जिलांतर्गत माजबाट पुलिस ने सोमवार को गांजा के साथ गिरफ्तार दो युवकों को उदलगुड़ी कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
रविवार रात एक गुप्त के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को एक लक्जरी टाटा टियागो वाहन को माजबाट पुलिस थानांतर्गत आदर्श बहादुर गांव के एक नजदीकी रोक कर तलाशी ली थी। पुलिस ने उनके लग्जरी वाहन से 73 किलो गांजा जब्त किया था। इसके बाद पुलिस ने माजबाट जिले के खुसराबारी गांव निवासी विक्की बोडा (27) और शोणितपुर जिले के ढेकियाजुली पुलिस स्टेशन के निवासी सुनील नार्जारी (24) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपितों को स्थानीय संबंधित कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर दाेनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद