Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायपुर, 04 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को राजिम कुंभ कल्प मेला में शामिल हुए। उन्होंने राजिम स्थित भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने भगवान श्री राजीव लोचन का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्र, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण प्रदेश के मुखिया को देखने को आतुर रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव शर्मा/प्रभात