Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

श्रीनगर, 04 मार्च (हि.स.)। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए किसी भी चुनाव पूर्व गठबंधन से इनकार करते हुए जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख रविंदर रैना ने सोमवार को कहा कि पार्टी को चुनाव बाद गठबंधन की भी आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि वह चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगी।
रैना ने जम्मू में संवाददाताओं से कहा कि भाजपा जम्मू-कश्मीर की सभी पांच सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। हम अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। जब चुनाव आयोग जम्मू-कश्मीर के लिए विधानसभा चुनाव की घोषणा करेगा तो हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि हम दोनों चुनाव जीतेंगे, क्योंकि भाजपा को जम्मू-कश्मीर के लोगों से प्यार मिल रहा है। रैना ने कहा कि भाजपा को भरोसा है कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 मार्च को श्रीनगर में एक सार्वजनिक रैली के लिए आएंगे तो जम्मू-कश्मीर के लोग उनके प्रति अपना प्यार दिखाएंगे। उन्होंने दावा किया कि बख्शी स्टेडियम में दो लाख से ज्यादा लोग रैली में हिस्सा लेंगे।
रैना ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के कश्मीर आगमन से बाढ़ पीड़ितों को आशा की किरण मिली थी। उन्होंने 80,000 करोड़ रुपये के विकास पैकेज की घोषणा की, जिससे कश्मीर समस्याओं से बाहर निकलने में सक्षम रहा। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लिए उदारतापूर्वक धन आवंटित किया है। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर समृद्ध और शांतिपूर्ण दौर से गुजर रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत