[ad_1]




शोणितपुर (असम), 3 मार्च (हि.स.)। शोणितपुर जिलांतर्गत रंगापारा के केशरी प्रगति संघ कार्यालय में आज रंगापारा ग्रामीण और ब्लाक कांग्रेस के सौजन्य से आयोजित समारोह में लगभग तीन सौ से अधिक युवा कांग्रेस में शामिल हुए।
समारोह में शोणितपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दादुल बरकाकोती, जिला कांग्रेस सचिव राजेश पांडेय, उपाध्यक्ष कंकन सैकिया, जिला महिला अध्यक्ष तरुलता दास ग्वाला, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कार्तिक कुर्मी आदि कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
समारोह के पश्चात दादुल बरकाकोती ने कहा कि आज के समारोह में विशेष कर युवा पीढ़ी के कांग्रेस में शामिल होने का पार्टी भविष्य के लिए शुभ संकेत है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014-16 के चुनाव के समय कहा था कि भाजपा सरकार बनने पर विदेशियों को असम से पलायन करना होगा, लेकिन भाजपा सरकार बनने के पश्चात इसके विपरीत परिणाम देखा गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने असम में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लाकर विदेशियों को शरण देने की ठेकेदारी ले ली है। इसके अलावे ”सीएए” लाकर असमिया जाति को समाप्त करने की योजना में जुटी हुई है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में कहा कि सभी पार्टी अपनी जड़ मजबूत करने में लगी हुई हैं। ठीक इसी तरह कांग्रेस पार्टी भी अपनी जड़ों को मजबूत करने में जुट चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/जयकिशोर/अरविंद