[ad_1]

शोणितपुर (असम), 03 मार्च (हि.स.)। रंगापारा रेलवे स्टेशन पर आज दूसरे दिन फिर से गांजा बरामद हुआ। हालांकि, इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। शनिवार को भी रंगापारा रेलवे स्टेशन पर गांजा बरामद हुआ था।
रंगिया-रंगापारा-मुरकंगसेलेक पैसेंजर ट्रेन से शनिवार को गांजा बरामद हुआ था। इसी कड़ी में आज फिर से रंगापारा रेलवे प्लेटफॉर्म नं. एक पर ट्रेन संख्या 15895 में रंगापारा रेलवे आरपीएफ और रंगापारा जीआरपी ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाते हुए कुल आठ किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे का बाजार मूल्य 8 लाख 9 हजार रुपए बताया गया। जीआरपी इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ जयकिशोर/अरविंद