Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मंडी, 07 जनवरी (हि.स.)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सात मील के पास रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर फोरलेन के निर्माणाधीन पुल के लिए खड़े किए गए सरियों के जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान की कार नंबर आरजे 14 यूके 1052 पर सवार तीन लोग मनाली की तरफ जा रहे थे। सात मील के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। जहां पर यह कार गिरी वहां पर फोरलेन के निर्माणाधीन पुल का कार्य चला हुआ है और उसके लिए सरिये खड़े किए गए हैं। यह कार निर्माणाधीन पुल के एक कोने पर खड़े किए सरियों पर जा गिरी।
स्थानीय लोगों को घटना का पता चलते ही तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया और तीनों घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया गया। जहां से एम्बुलेंस के माध्यम से इन्हें जोनल हास्पिटल ले जाया गया है। अस्पताल में उपचार के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि तीसरे का उपचार जारी है।
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सकीनी कपूर ने बताया कि कार दुर्घटना दो की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल है। ये सभी राज्यस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं। मृत्कों की पहचान अरिहन्त छोजर आयु 24 साल, भूपिन्द्र चौधरी आयु 27 साल और लक्ष्मण आयु 23 साल के तौर पर हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मुरारी/सुनील
[ad_2]
Source link