[ad_1]

भरतपुर, 3 मार्च (हि.स.)। डीग की खोह थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के आरोप में 5 जनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1 लाख 38 हजार रुपए की रकम बरामद करते हुए अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
डीग के एसपी राजेश मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में खालीद( 19 वर्ष) पुत्र अलीम, तस्लीम (23 वर्ष) पुत्र जीतू, रौबिन (25 वर्ष) पुत्र अजीम,राकिब (23 वर्ष) पुत्र अलीम, जाबिर (25 वर्ष) पुत्र साकिर मेव निवासी कावानकावास थाना खोह हैं। इनके कब्जे से 16 मोबाइल, 4 एटीएम कार्ड,4 पैन कार्ड, 8 आधार कार्ड, एक आरसी एमसी ,एक श्रम कार्ड, 3 पहचान पत्र व 1 लाख 38 हजार रुपए की राशि बरामद की है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गाड़ी के पास खड़े होकर फोटो डालकर 10 रुपये के नोटों की गड्डियों के फोटो भेज कर, वर्क फ्रॉम होम से 30 हजार रुपए प्रति माह कमाने का झांसा देकर एप डाउनलोड करवाते थे। नटराज पेंसिल का ऐडपेंसिल के फोटो डालकर लोगों से विभिन्न मोबाइल नंबरों से रुपए डलवा कर ऑनलाइन ठगी कर लेते थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनुराधा/ईश्वर