Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जींद, 2 मार्च (हि.स.)। ऑटो ट्रेडिंग सॉफटवेयर कंपनी में निवेश करने व अच्छे मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति सेे 14 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए गए। साइबर थाना पुलिस ने शनिवार को पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जवाहर नगर निवासी शुभम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके फोन पर व्हाट्सअप कॉल आई। जिन्होंने अपने नाम सचिन मिश्रा, अंकित मेहता तथा अंकित कुमार बताए। साथ बताया कि वे फोरेक्स वर्ल्ड ऑटो टे्रडिंग सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते हैं। कंपनी में निवेश करने पर अच्छे मुनाफे का झांसा दिया। तीनों की बातों में आकर उसने कंपनी मे 14 लाख 30 हजार रुपये का निवेश कर लिया। आरोपित कोई न कोई बहाना बना कर उससे राशि ऐंठते रहे। जिस राशि का कंपनी में निवेश किया गया वह ऑनलाइन अकाउंट में भेजी गई थी।
निवेश राशि का रिस्पोंस न मिलने पर आरोपितों से संर्पक साधा तो कोई संतोषजनक जवाब नही दिया। आखिर मे बात करनी भी बंद कर दी। साइबर थाना पुलिस ने शुभम की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना के जांच अधिकारी हरजिंद्र सिह ने बताया कि पीडि़त ने निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने की शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव