Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जौनपुर, 02 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार की शाम को पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार 73 लोकसभा क्षेत्र से महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह पर भरोसा जताते हुए उनको को टिकट दिया है। नाम की मुहर लगने के बाद उनके परिवार और समर्थकों में खुशी दौड़ गयी। बधाईयां देने वालों का सिलसिला भी शुरू हो गया है, हलांकि कृपाशंकर सिंह अभी मुंबई में है।
कृपाशकंर सिंह मूलतः जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील के सहोदरपुर गांव के निवासी हैं। इसी गांव में उनका जन्म वर्ष 1950 को हुआ था। 21 वर्ष की आयु में 1971 में वे मुबई चले गए। 1972 से फार्मास्यूटिकल कंपनी में लैब असिस्टेंट के रूप में कार्य शुरू करने वाले कृपा शंकर सिंह ने 1977 से महाराष्ट्र में यूथ कांग्रेस से राजनीतिक पारी की शुरुआत की। वे सांताक्रुज विधानसभा से कांग्रेस से विधायक बने थे। उन्हें एमएलसी बनाया था। उसके बाद वे महाराष्ट्र सरकार में गृह राज्य मंत्री बनाए गए थे। इसके अलावा संगठन में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
चार साल पहले वर्ष 2021 में ही जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटाने के मुद्दे से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। जुलाई 2021 में कृपा शकंर सिंह कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये। उसके बाद अपने गृह जनपद जौनपुर आकर भाजपा की सक्रिय राजनीति कर रहे हैं। टिकट मिलने की खबर मिलते ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाईयां देने का दौर शुरू हो गया है।
पौत्र डा. विकास सिंह व पुत्र बधू डा. नमिता सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि अभी तक मेरे बाबा जी अपनी कर्मभूमि मुंबई में जनता की सेवा करते थे लेकिन अपने जन्मभूमि पर जनता की सेवा करने का अवसर मिला है।
हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/दीपक/प्रभात