[ad_1]



बांकुड़ा, 02 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव से पहले बिष्णुपुर के सांसद सौमित्र खान के खिलाफ बिष्णुपुर शहर के रसिकगंज बस स्टैंड इलाके में शनिवार को पोस्टर देखे गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह स्थानीय निवासियों ने इलाके में पोस्टर देखे। पोस्टर में सौमित्र खान को ”दलाल, बदमाश, ठग और भाजपा का दुश्मन” कहा गया है। इस घटना को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह स्थानीय निवासियों ने बस स्टैंड की विभिन्न दीवारों और बैनरों पर सफेद कागज पर काली स्याही से छपे पोस्टर देखे। पोस्टर में भाजपा सांसद सौमित्र खान का मजाक उड़ाते हुए उन्हें बिष्णुपुर और कोतुलपुर के विधायकों तन्मय घोष और हरकाली प्रतिहार का दादा बताया गया है, जो भाजपा से तृणमूल में चले गए थे। साथ ही उनका जिक्र बदमाश, तोलाबाज और विधानसभा में भाजपा के टिकट बेचने वाले मुख्य कंडारी के तौर पर किया गया है। ये पोस्टर किसने लगाए इस पर सियासी बवाल मच गया है। हालांकि, सौमित्र खान इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।
भाजपा का दावा है कि तृणमूल यह जानते हुए भी यह गंदी राजनीति कर रही है कि बिष्णुपुर समेत पूरे राज्य में उनकी हार तय है।
भाजपा के बिष्णुपुर सांगठनिक जिले के नेता देबप्रिय विश्वास ने कहा, “वे हारने वाले हैं इसलिए वे गंदी राजनीति खेल रहे हैं। आप इस तरह से नहीं जीत सकते। यह अब पंचायत वोट नहीं है।”
तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा आरोपों से इनकार किया। उनका दावा है कि ये पोस्टर दरअसल भाजपा की अंदरूनी कलह की अभिव्यक्ति है।
तृणमूल विष्णुओर संगठनात्मक जिला उपाध्यक्ष दिब्येंदु बनर्जी ने कहा कि तृणमूल इस संस्कृति में विश्वास नहीं करती है। यह उनके आपसी संघर्ष का परिणाम है। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय /गंगा