Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

उधमपुर, 6 जनवरी (हि.स.)। उधमपुर पुलिस ने पिछले एक सप्ताह के दौरान 5 गोवंश तस्करों को पकड़ा, 56 मवेशियों को बचाया और गोवंश तस्करी के लिए इस्तेमाल किए गए 5 वाहनों को जब्त किया।
पुलिस स्टेशन उधमपुर की टीम ने पंजीकृत 02 वाहनों नंबर जेके02सीएस-4092 और जेके19ए-2075 को पकड़ा और 03 गोवंश तस्करों खालिद अहमद पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी अनंतनाग, मोहम्मद नजीर पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी आरएस पुरा और तीसरा आरोपी मौके से पैदल गोवंश लेकर भाग गया के चंगुल से 22 गोवंश को बचाया। इस संबंध में पीएस चिनैनी में 3 मामले एफआईआर संख्या 01/2024, 02/2024 और 03/2024 अंडर सेक्शन 188 आईपीसी के तहत दर्ज किए गए हैं।
गोवंश तस्करी के एक अन्य मामले में पुलिस स्टेशन उधमपुर की टीम ने जखैनी नाका प्वाईंट पर 3 वाहनों में लदे 34 गोवंश के साथ 03 गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया। 3 आरोपी व्यक्तियों की पहचान रेहम अली पुत्र मिर्जा निवासी जानीपुर जम्मू, असगर अली पुत्र मोहम्मद शफी निवासी जगती नगरोटा और लियाकत अली पुत्र नूर मोहम्मद रामबन निवासी के रूप में हुई है को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में पीएस उधमपुर में एफआईआर संख्या 01/2024, 06/2024 और 07/2024 अंडर सेक्शन 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान
[ad_2]
Source link