Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

अलीपुरद्वार, 01 मार्च (हि.स.)। जिले के कुमारग्राम ब्लॉक के राधानगर इलाके में शुक्रवार सुबह पत्थर लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। घर खाली होने की वजह से लोग बाल-बाल बच गए।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह असम नंबर का एक डंपर पत्थर लेकर बारोबिशा की ओर जा रहा था। तभी डंपर अनियंत्रित होकर राधानगर मोड़ कुलकुली ब्रिज इलाके में सौरभ बर्मन के घर में घुस गया। हादसे के कारण एक घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बारोबिशा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद डंपर को अपने कब्जे में लिया। घटना से उस इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बारोबिशा चौकी की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा