Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]








-दौलत पुर की महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा
यमुनानगर, 29 फरवरी (हि.स.)। भाजपा महिला मोर्चा संगठन दिन ब दिन मजबूत हो रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर के नेतृत्व में दौलतपुर की अनेकों महिलाओं ने भाजपा की नीतियों में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर ने सभी को पटका पहना कर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान पिंकी देवी को उच्चा चानना मंडल की मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल हुई सभी महिलाओं को पूरा मान सम्मान दिया जायेगा। इस दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा पूरे तरीके से तैयार है। केंद्र की मोदी और प्रदेश की मनोहर सरकार की नीतियों से आज हर वर्ग खुश है।
उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सरकार की जनहित योजनाओं से अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी महिला शक्ति के नाम रहेगी। यह आज के समय में दिख भी रहा है। दस वर्षों के अंदर के जो भी बदलाव हुए हैं वह लोगों को दिख रहे हैं। चाहे वह स्वच्छता अभियान हो या बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हो, हर ओर नारी शक्ति के दर्शन हुए हैं। यह बदलाव भाजपा सरकार में ही संभव हुआ है। भाजपा लोकसभा चुनावों में एक बहुत बड़ी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर जिला महामंत्री पूनम अग्रवाल व मनोरमा भी उपस्थित रही।
हिन्दुस्थान समाचार/अवतार/संजीव