[ad_1]

शिमला, 29 फरवरी (हि. स.)। हिमाचल प्रदेश विष्वविद्यालय के अन्तर्राष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केन्द्र इक्डोल के शैक्षणिक सत्र 2023-24 (जनवरी-2024) के लिए बी.एड़ को छोड़कर स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की तिथि 23 मार्च तक बढ़ा दी है।
(बी.ए., बी.काॅम), स्नातकोत्तर कक्षाओं में (एम.ए. – हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, राजनीतिक शास्त्र, समाज शास्त्र, लोक प्रषासन, एम.काॅम.,एम.बी.ए., एम.ए.(एज्यूकेषन), और डिप्लोमा कोर्सों में योगा, डी.सी.ए, डी.डी.एस एवं टूरिस्ट गाईड आदि कोर्सों में आॅनलाईन प्रवेश 23 मार्च तक ले सकते हैं।
यह जानकारी इक्डोल की निदेशक आचार्य संजू करोल ने गुरुवार को यहां देते हुए कहा कि प्रवेश पंजीकरण हेतु आॅनलाईन पोर्टल 23 मार्च तक खुला रहेगा। यह तिथि यूजीसी (डेब) के आदेषानुसार बढ़ाई गई इससे सम्बन्धित जानकारी इक्डोल की वैबसाईट पर भी उपलब्ध है और विद्यार्थी 0177-2832239, 0177-2833444 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/उज्जवल