[ad_1]

भोपाल, 29 फ़रवरी (हि.स.)। 29 फरवरी, 2024 को अपनी रेल सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 35 रेल कर्मियों को गुरुवार को मण्डल कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई।
मंडल रेल कार्यालय में आयोजित समारोह में अपर मण्डल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे रेलकर्मियों को गोल्ड मैडल एवं पीपीओ वितरित किये गए। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह, यूनियन प्रतिनिधि सहित कार्मिक एवं लेखा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ केशव दुबे/मुकेश