[ad_1]





अयोध्या, 06 जनवरी (हि.स.)। श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर हैं। महाराष्ट्र की जनता की ओर से शिवसेना ने शनिवार को श्रीराम जन्म भूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को ग्यारह (11) करोड़ की दानराशि का चेक भेंट किया है।
महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत तथा शिवसेना सांसद डाॅ. श्रीकांत शिंदे स्वयं अयोध्या आये और न्यास के महामंत्री चंपत राय को 11 करोड़ राशि का चेक भेंट किया। इस अवसर पर ट्रस्ट सदस्य डाॅ अनिल मिश्रा और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार /पवन पाण्डेय
/राजेश
[ad_2]
Source link