[ad_1]

हुगली, 28 फरवरी (हि.स.)। राज्य के मंत्री मलय घटक ने बुधवार को श्रीरामपुर के ईएसआई अस्पताल में उन्नत चिकित्सा परिसेवा हेतु आईसीयू, अत्याधुनिक ओटी, अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ 14 बेड, कॉन्फ्रेंस रूम, आधुनिक किचन का उद्घाटन किया।
मंत्री मलय घटक ने कहा कि राज्य के ईएसआई अस्पतालों में साल 2011 मे ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद काफी विकास हुआ है, विकास की गति को बनाए रखने के लिए इस अस्पताल ने आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ सेवाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है।
श्रीरामपुर विधायक डॉक्टर सुदीप्त राय ने कहा कि हम इस अस्पताल में एक मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए प्रयास कर रहे है। इसकी सूचना मंत्री को दी गयी है। मालूम हो कि इस अस्पताल में मेडिकल कॉलेज बनाने के उद्देश्य को लेकर राज्य स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि पहले भी दौरा कर चुके हैं।
इस अवसर पर चांपदानी विधायक अरिंदम गुइन, श्रीरामपुर नगर पालिका के चेयरमैन गिरधारी साहा, अस्पताल अधीक्षक अभिजीत मुखर्जी, सीआईसी पिंटू नाग, पार्षद शुभम भट्टाचार्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय /गंगा