[ad_1]

कछार (असम), 28 फरवरी (हि.स.)। गुप्त सूचना के आधार पर कछार जिला में कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने लखीपुर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर से 5 गायें बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि सूचना मिली थी कि तस्कर गायों को टाटा मैजिक के जरिए ले जा रहे है।
पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने पांच गायों को तस्करों के चंगुल से छुड़ा लिया। हालांकि, पुलिस को देख तस्कर मौके से फरार हो गये। पुलिस इस संबंध में आगे की जांच जारी रखे हुए है।
हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद