[ad_1]


गुवाहाटी (असम), 27 फरवरी (हि.स.)। गुवाहाटी में ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तस्कर की पहचान सपन रॉय उर्फ भुट्टू (23) के रूप में हुई है।
गुप्त सूचना के आधार पर आज शाम असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बसिष्ठ थाना क्षेत्र के खानापाड़ा मैजिक स्टैंड पर छापेमारी की। छापेमारी में 18 नग शीशियां जिनमें संदिग्ध हेरोइन 23.5 ग्राम, 3 नग खाली प्लास्टिक कंटेनर, 3 नग अलग-अलग रिंच और एक चाकू बरामद किया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/प्रभात