[ad_1]

राजगढ़, 26 फरवरी (हि.स.)। रुठियाई- मक्सी ट्रेन रुट पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर रेशम केन्द्र के समीप बीना-नागदा पैसेंजर की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
एएसआई बीएल.मवासे के अनुसार इंदौर रोड़ स्थित रेशम केन्द्र के समीप ग्राम कचनारिया निवासी मुकेश (28) पुत्र भौनजी जाटव बीना-नागदा पैसेंजर की चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है युवक रेल पटरी क्राॅस कर रहा था चपेट में आया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक