Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भागलपुर, 25 फरवरी (हि.स.)। जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र स्थित पैठानपुरा निवासी मणिकांत मणि के घर का ताला तोड़कर आभूषण, लैपटॉप तथा नगद चोरी के मामले में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आशय की जानकारी रविवार को कहलगांव डीएसपी शिवानंद सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि बीते 01 फरवरी को घटित चोरी की इस घटना को लेकर कहलगांव थाना में मामला दर्ज किया गया था। कांड का उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा 24 फरवरी को इस मामले में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की गई आभूषण एवं नगद बरामद किया गया।
गिरफ्तार अपराधी जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र के पैठानपुर का रहने वाला अमन है। गिरफ्तार अपराधी के पास से सोने जैसा कंगन-02 पीस, सोने जैसा स्प्रंगनुमा कंगन का टूटा हुआ भाग, मंगलसूत्र सोने जैसा-01 पीस, सोने की अंगूठी-01 पीस, चांदी का पायल-01 जोड़ा, चांदी का सिक्का-01, चाँदी का बिछिया-01 पीस और नगद 30 हजार रुपया बरामद किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय /चंदा