[ad_1]

भोपाल, 24 फरवरी (हि.स.)। राज्य शासन ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के रविवार, 25 फरवरी को ग्वालियर, खजुराहो एवं भोपाल भ्रमण के दौरान उनकी अगवानी एवं विदाई के लिये मिनिस्टर इन वेटिंग नामित किये हैं। यह जानकारी शनिवार को जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने दी।
उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को ग्वालियर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके को खजुराहो और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को भोपाल के लिये मिनिस्टर इन वेटिंग नामित किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश