[ad_1]

भोपाल, 24 फ़रवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15वीं शताब्दी के महान संत, दर्शन शास्त्री, कवि और समाज-सुधारक संत रविदास की जयंती पर नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को रविदास जयंती की शुभकामनाएं भी दी है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कह रैदास तेरी भगति दूरि है, भाग बड़े सो पावै। तजि अभिमान मेटि आपा पर, पिपिलक हवै चुनि खावै।। सद्भाव, स्नेह और सेवा के माध्यम से लोककल्याण के प्रति समर्पण के संदेश से समाज को नई दिशा प्रदान करने वाले संत शिरोमणि, परम श्रद्धेय रविदास जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि वंदन करता हूं।ईश्वर की प्राप्ति के लिए श्रद्धा, भक्ति और त्याग को आपने सर्वोत्तम मार्ग बताकर समाज के सभी वर्ग को उत्थान की राह दिखाई और सनातन संस्कृति की जड़ों को सींचा। आपके संदेश जनसेवा के लिए सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश