Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 23 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना के तहत कांगड़ा जिला में 14 मार्च से लेकर 27 मार्च तक सघन दस्त पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इसमें पांच वर्ष से कम आयु के लगभग 98 हजार बच्चों को घर द्वार पर ओआरएस घोल तथा जिंक की टेबलेट्स वितरित की जाएंगी।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शुक्रवार को सघन दस्त पखवाड़ा के आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि दस्त रोग बच्चों के लिए एक जानलेवा बीमारी है तथा इसी की रोकथाम तथा जागरूकता के लिए सघन दस्त पखवाड़ा मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि पहला पखवाड़ा दिवस गत वर्ष 15 जून से लेकर 30 जून तक मनाया गया था जिसमें करीब 97 हजार के करीब बच्चों को ओआरएस घोल तथा जिंक की टेबलेट्स वितरित की गई थीं। इसके पश्चात 20 नवंबर से लेकर चार दिसतंबर तक दूसरा सघन दस्त पखवाड़ा आयोजित किया गया जिसमें 98 हजार 126 बच्चों को ओआरएस घोल तथा जिंक की टेबलेट्स मुहैया करवाई गई थीं।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आशा वर्कर्स के माध्यम से ओआरएस घोल तथा जिंक की टेबलेट्स घर द्वार पर मुहैया करवाई जाएगी तथा इसके उपयोग को लेकर भी अभिभावकों को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्दियों की बारिश के बाद अमूमन डायरिया के मामले सामने आते हैं। प्रदूषित जल और गंदगी डायरिया के मुख्य कारणों में से एक है। उन्होंने जिले के लोगों से भी आग्रह करते हुए कहा कि अपने आसपास की सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा जल स्रोतों और पानी के टैंक को भी साफ रखें। राजेश सूद, डा बंदना, डा अनुराधा सहित बीएमओ और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील