[ad_1]

नैनीताल, 23 फरवरी (हि.स.)। कुमाऊं विश्व विद्यालय ने बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए तीसरे चरण की काउंसिलिंग के उपरांत अभ्यर्थियों को उनकी वरीयता के आधार पर महाविद्यालय या संस्थान का आवंटन कर दिया है।
विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने प्रवेशार्थियों से 24 से 27 फरवरी तक आवंटित महाविद्यालय या संस्थान में प्रवेश लेना सुनिश्चित करन की अपील की है। कहा है कि ऐसा न करने पर आवंटन स्वतः निरस्त माना जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/नवीन जोशी/वीरेन्द्र