Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मीरजापुर, 22 फरवरी (हि.स.)। सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे सात जुआरियों को शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। मौके से नगदी व ताश के पत्ते बरामद किए।
शहर कोतवाल बालमुकुन्द मिश्र ने क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे सात जुआरियों महेश यादव पुत्र लक्ष्मण निवासी मछली का पुल, आशुतोष साहु पुत्र पप्पू निवासी गणेशगंज कोतवाली कटरा, श्याम झुनझुवाला पुत्र सुधीर निवासी धुन्धी कटरा,सतीश केशरवानी पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी मुकेरीबाजार, विनोद जायसवाल पुत्र कृष्णमुरारी निवासी भैसहिया टोला, दीपक जायसवाल पुत्र रमेशचन्द्र निवासी जंगीरोड़ व सचिन केशरवानी पुत्र मिल्लन निवासी तुलसीचौक को गिरफ्तार किया। मौके से 14 हजार 510 रुपये व 104 ताश का पत्ता बरामद किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/राजेश