Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी की राशि
रायपुर , 22 फ़रवरी (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने मेलों के आयोजन के लिए 45 लाख रुपये जारी किए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रतनपुर नगर पालिका को माघी पूर्णिमा मेला के लिए 15 लाख रुपये तथा राजिम कुंभ मेला आयोजन के लिए राजिम नगर पंचायत को 15 लाख रुपये एवं गोबरा नवापारा नगर पालिका को 15 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ गेवेन्द्र