[ad_1]

भोपाल, 22 फ़रवरी (हि.स.)। समाज सुधारक और शिक्षाविद् स्वामी श्रद्धानंद की आज गुरुवार को जयंती है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें इस अवसर पर विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा समाज सुधारक, शिक्षाविद्, स्वतंत्रता सेनानी, स्वामी श्रद्धानंद जी की जयंती पर शत्-शत् नमन करता हूं। वैदिक धर्म की शिक्षा के लिए आपने हरिद्वार में गुरुकुल की स्थापना की, जो अब ‘गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय’ है। देश की स्वतंत्रता और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए आपके प्रयास अनंतकाल तक राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा देते रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश