[ad_1]





अयोध्या, 05 जनवरी (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरे देश से रामभक्त अपना-अपना सहयोग, सामग्री श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेंट कर रहे हैं। शुक्रवार को अनुष्ठान के लिए महाराष्ट्र से 200 कलश के साथ पूजन सामग्री ट्रस्ट को भेंट की गई। इसे ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय स्वीकार किया।
महाराष्ट के धुलिया से विहिप कार्यकर्ताओं ने संगठन के स्व. चंद्रकांत की स्मृति में अनुष्ठान के लिए पूजन सामग्री, विजय ध्वज, जलाभिषेक के लिए 200 कलश भेजा है। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि धुलिया क्षेत्र से आए कलश, ध्वज पताका व पूजन सामग्रियों का उपयोग 16 जनवरी से शुरू हो रहे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/पवन पाण्डेय
[ad_2]
Source link