Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

देवरिया, 20 फरवरी (हि.स.)। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भलुवनी थाना क्षेत्र के भलुवनी कस्बे के रहने वाले दीनानाथ(24)पुत्र भगवान को संदिग्ध परिस्थितियों में परिवार के लोगों ने इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया,जहां पर चिकित्सकों ने मंगलवार को मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा मल्ल के रहने वाले प्रदीप शाह (25) पुत्र घुरहू को संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। तीसरी घटना महुआडीह थाना क्षेत्र के जंगल बेलवा के रहने वाले राम विलास (60) पुत्र स्व.बुना को संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक के द्वारा मृत्यु घोषित कर दिया गया।
चौथी घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर के रहने वाले योगन्द्र (50) पुत्र स्व.श्याम लाल को संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया,जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/ज्योति/राजेश