Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


गुवाहाटी, 19 फरवरी (हि.स.)। बहुप्रतीक्षित असम पुलिस क्रीड़ा उत्सव- 2024 आज गोलाघाट जिलांतर्गत देरगांव में लाचित बरफूकन पुलिस अकादमी में विशेष पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह की अध्यक्षता में एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण भीड़ देखी गई। जिसमें, एथलीट, अधिकारी और दर्शक के साथ ही दो हजार से अधिक रिक्रूट कांस्टेबल शामिल हुए।
असम के विभिन्न रैंकों और फाइलों से संबंधित 900 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रारंभिक रेंज स्तर की बैठकों में भाग लिया, जहां से फाइनलिस्ट प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
इसके शुरुआती दिन आज विभिन्न रोमांचक प्रतियोगिताओं का प्रदर्शन किया गया। वुशु, तीरंदाजी और एक मनोरम हाफ मैराथन सहित कई एथलीटों ने असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पदक जीते।
आगामी कल (20 फरवरी) को होने वाले खेल आयोजनों के लिए उत्साह बढ़ता जा रहा है। वहीं 21 फरवरी को भव्य समापन समारोह आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा उपस्थित रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/अरविंद