Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कठुआ 19 फरवरी (हि.स.)। पिछले एक सप्ताह से रोजाना धूप निकलने से मौसम में थोड़ी गरमाहट आ गई थी। लेकिन लगातार दो दिन से आसमान में बादल छाए रहने की वजह से मौसम ने फिर से करवट बदल ली है। सोमवार को दिनभर रूक-रूककर हो रही बारिश के कारण ठंड में फिर से इजाफा हो गया है। हांलाकि लोगों ने गर्म कपड़ों को पैक कर दिया था, लेकिन बारिश के बाद फिर से लोग गर्म कपड़े निकालने में मजबूर हो गए। वहीं जिला की पहाड़ी तहसील बनी के पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी होने से लोगों का जीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन//बलवान