Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

लोहरदगा, 19 फरवरी (हि.स.)। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में आज अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम संबंधी प्राप्त मामलों में मुआवजा के लिए बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में हुई। बैठक में कुल 16 मामलों पर चर्चा हुई और निर्णय लिये गये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, आईटीडीए परियोजना निदेशक सुजाता कुजूर, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, विधायक प्रतिनिधि नीशीथ जायसवाल, सेन्हा की जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की, कैरो के जिला परिषद सदस्य सुखदेव उरांव, किस्को के जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ गोपी/चंद्र प्रकाश