Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रीवा, 19 फरवरी (हि.स.)। जिला चिकित्सालय में आज (सोमवार को) कैंसर स्क्रीनिंग जाँच शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में रीवा शहर के कैंसर रोगियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी शिवप्रसन्न शुक्ल ने दी।
उन्होंने बताया कि आगामी 24 व 25 फरवरी को रीवा में विशाल नि:शुल्क कैंसर जाँच एवं उपचार शिविर आयोजित किया जाएगा। इंदौर कैंसर फाउण्डेशन के सहयोग से आयोजित शिविर में मुख कैंसर तथा स्तन कैंसर रोगियों की जाँच की जाएंगी तथा उनका नि:शुल्क उपचार भी किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/नेहा