Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सिलीगुड़ी, 18 फरवरी (हि.स.)। नगर निगम के वार्ड नंबर-36 के घोगोमाली अंतर्गत निरंजन नगर पाइप लाइन इलाके में एक युवक का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। युवक का नाम राम भौमिक (28) है। घटना के बाद से इलाके में मातम छा गया है।
परिजनों के अनुसार, हर दिन की तरह राम काम से घर लौटा और खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह जब उसे आवाज दी गई तो उसका कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद परिवार वालों ने खिड़की देखा कि राम फंदे से लटकता हुआ है। घटना के बाद आशीघर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशीघर चौकी की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा