[ad_1]

-दो शराब कारोबारी चिन्हित,तलाश में जुटी पुलिस
पूर्वी चंपारण,16 फरवरी(हि.स.)।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुफसिल थाना क्षेत्र के पतौरा लाला टोला से बाइक सहित विदेशी शराब बरामद किया है। बरामद विदेशी शराब 158 लीटर बतायी गयी है।
एसपी कान्तेश कुमार मिश्र ने बताया है कि इस मामले में दो शराब कारोबारी चिन्हित किये गए हैं जिनके विरुद्ध मुफस्सिल थाने में उत्पाद एवं मधनिषेध की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस जब्त बाइक के कागजात को खंगालने में जुटी है। उक्त दोनो की खोज में छापेमारी शुरू की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/चंदा