[ad_1]

नवादा, 15 फरवरी( हि. स.) नवादा पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट कांड के दो अपराधियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यालय डीएसपी कल्याण आनंद ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 24 घंटे के भीतर दो लुटेरों को गिरफ्तार किए जाने के साथही लूट की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।
नगर थाना क्षेत्र से दिनांक 11.02.2024 को आशीष कुमार सोनारपट्टी नवादा में सैलून दुकान संचालक 11:00 बजे रात्रि में दुकान बंद करके अपने पिता रंजीत शर्मा के साथ घर नेमदरगंज थाना इलाके के कलौंदा गांव वापस जा रहे थे। करीब 11:20 बजे नवादा से हिसुआ जानेवाली एसएच 8 सड़क पर टॉपर्स कान्वेंट स्कूल के पास 8 -10 लड़कों के द्वारा लाठी डंडा का भय दिखाकर मोटरसाईकिल रोकवा दिया और मारपीट कर दोनों को जख्मी कर मोटरसाईकिल एवं मोबाईल छीन लिया। नवादा के डीएसपी मुख्यालय कल्याण आनंद ने नगर थाना में गुरुवार 15 फरवरी को प्रेस वार्ता में घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी।कहा की घटना की सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 48 घंटे के अंदर कांड का सफल उद्भेदन किया। जिसमें दो अभियुक्तों अमन कुमार, पिता- मनोज यादव ग्राम- महुली और सचिन कुमार पिता- संजय यादव पुरानी महुली दोनों थाना-नगर जिला– नवादा की गिरफ्तारी की गई। अनलोगों की निशानदेही पर लूटी गई मोटरसाईकिल को बरामद कर लिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन