[ad_1]

बागपत, 15 फ़रवरी (हि.स.)। चांदीनगर पुलिस ने गुरुवार को अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी है। फैक्ट्री से अधबने तमंचे, तमंचे बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। फैक्ट्री संचालक एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
मामला बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र के पांची गांव का है, जहां चांदीनगर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी और मौके से सुहेल नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका दूसरा साथी राशिद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से तैयार तमंचे अधबने तमंचे, कारतूस और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद करने के साथ-साथ एक मशीन को भी अपने कब्जे में लिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह ऑर्डर पर तमंचे तैयार करते थे और डिमांड होने पर तमंचों की तस्करी करने का काम करते थे। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/राजेश