Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]



अररिया 14फरवरी(हि.स.)।
जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के दल्लू टोला वार्ड संख्या 18 की रहने वाली नजराना खातून ने अपने पति मो. फिरोज के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत की है।उन्होंने पति पर दूसरी लड़कियों से अवैध संबंध रखने,उनके साथ मारपीट करने सहित कई आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
फारबिसगंज थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में नजराना खातून ने कहा कि उनकी शादी फिरोज से मुस्लिम रीति रिवाज के साथ 4 अगस्त 2008 को हुई थी।उनको एक लड़का और लड़की भी है।शादी के बाद से ही पति के दूसरी लड़कियों के साथ गलत संबंध रखने की बात करते हुए आवेदन में उन्होंने कही कि उसके इस आचरण के कारण उसे छोड़कर न्यायालय का शरण ली थी।जिसमे उन्होंने लिखित देते हुए गलती मानकर उस अपने साथ लेकर आए थे।
दो दिन पहले 12 फरवरी की रात 10 बजे घर से गाड़ी लेकर यह कहते हुए निकला कि वह बाहर जा रहा है।लेकिन आवेदन में पीड़िता ने कहा किथाब उनके मोबाइल का लोकेशन देखा तो बगल का ही लोकेशन दिखा।पता लगाने पर पानी टंकी वार्ड संख्या 18 के पास गाड़ी खड़ी मिली।अंदर जाने पर पति को 15 साल की एक लड़की के साथ गलत संबंध स्थापित करते रंगेहाथ पकड़ने पर दोनो के मिलकर मारपीट करने की बात कही।उन्होंने अपने आवेदन में पति सहित युवती के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल