[ad_1]








10 एटीएम,नगदी,बाइक व कार बरामद
झांसी,14 फरवरी(हि.स.)। सीपरी बाजार पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को दबोचा है जिनके कब्जे से दो तमंचे,दो जिंदा कारतूस,10 एटीएम कार्ड, 21 हजार नगद,एक बाइक और एक कार बरामद की गई है। सीओ सिटी ने बताया कि ये दोनों शातिर अपराधी उन लोगों को अपना निशाना बनाते थे जो एटीएम कार्ड से पैसा निकालने में कमजोर होते थे।
क्षेत्राधिकारी नगर राजेश कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की खास सूचना पर दो बदमाशों को दबोचा गया है जो एटीएम के आसपास घूमते थे और ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे जो एटीएम से पैसा निकालने में असमर्थ होते थे। उनकी मदद के बदले यह उनसे एटीएम लेकर उन्हें दूसरा एटीएम दे देते थे। और सीधे-साधे इंसानों के एटीएम से यह पैसा गायब कर देते थे। इनकी शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत किया गया और चोरों की तलाश शुरू कर दी गई थी। पुलिस ने मथुरा निवासी मोनू राजपूत और झांसी निवासी राहुल राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने चमनगंज चौकी और मसीहागंज चौकी की दो घटनाओं का अंजाम दिया जाना स्वीकार किया है। दोनों को वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश