[ad_1]

पूर्वी चंपारण,14 फरवरी(हि.स.)। जिले के रक्सौल स्थित भारत-नेपाल सीमा पर बने आईसीपी पर तैनात एसएसबी 47 वाहिनी के जवानो ने एक पिकअप पर लदे 375 किलो गांजा के साथ चालक को गिरफ्तार किया है।
एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में नेपाल से गांजा की खेप आईसीपी के रास्ते आने वाली है। जिसके बाद आईसीपी में तैनात जवानों को गहन जांच करने का आदेश दिया गया। आईसीपी गेट संख्या चार के रास्ते नेपाल के तरफ से आ रहे पिकअप के बॉडी के बनावट के बदलाव देख संदेह के आधार पर जांच किया गया। जिसमें फ्लोर बॉडी दो भागों में बटा देखा गया। फ्लोर बॉडी के तहखाने की जांच की गई तो उसी में 25 पैकेट के रूप में रखे 375 किलो गांजा को बरामद किया गया।
गिरफ्तार पिकअप चालक नेपाली नागरिक बताया गया है।कारवाई टीम में मौके पर सहायक कमांडेंट मदन मोहन भट्ट, सहायक उपनिरीक्षक मनोरंजन दास, मुख्य आरक्षी चंद्र राम, धर्मेंद्र तिवारी, राम नरेश महतो, उपेंद्र कुमार, टुनटुन कुमार, कमलेश महतो सहित अन्य बल मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश