Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

राजगढ़,13 फरवरी (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में एबी रोड़ स्थित शिवा ढ़ाबा के सामने तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं तीन व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और बाइक चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार बीती रात एबी रोड़ स्थित शिवा ढ़ाबा के सामने दो तेज रफ्तार बाइकें भिड़ गई। हादसे में एक बाइक पर सवार शंभूसिंह (57)पुत्र प्रेमसिंह सौंधिया निवासी बापची की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं बनेसिंह (54)पुत्र प्यारजी सौंधिया निवासी आलमपुर को चोटें लगी । उधर अन्य बाइक पर सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में बाइक चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304ए, 184 एमव्ही.एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज/मयंक