[ad_1]

भोपाल, 12 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ जिले के पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोमवार सो सोशल मीडिया के माध्यम से ईश्वर से शांतिलाल बिलवाल की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
पद्मश्री उषा किरण के निधन पर दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी और मैथली की वरिष्ठ लेखिका पद्मश्री उषा किरण खान के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से उषा किरण की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश